जांजगीर-चांपा | तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने विधायक व्यास कश्यप को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग एवं शासकीय कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों एवं कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर क्षेत्रीय विधायक व्यास कश्यप को ध्यानाकर्षण ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि कर्मचारियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मामले लंबे समय से लंबित हैं, जिनका जल्द समाधान आवश्यक है। विधायक ने प्रतिनिधियों की बात सुनते हुए उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करने तथा शासन स्तर पर आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रयास करने का भरोसा दिलाया।
#CGVoiceNews #JanjgirChampa #VyasKashyap #GovernmentEmployees #BreakingNews #ChhattisgarhNews #CGNews #EmployeesUnion
Janjgir, Janjgir-Champa | Jul 8, 2026