कानपुर_देहात के थाना डेरापुर स्थित कांधी गांव में माता रानी के जागरण के चौथे दिन भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला!
कानपुर_देहात के कांधी गांव में माता रानी के जागरण के चौथे दिन भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला! पंडाल में भव्य आरती के साथ 'जय माता दी' के जयकारों से पूरा माहौल गूंज उठा। इस पावन अवसर पर हिन्दू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष मयंक हिन्दू व अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक हनुमान_चालीसा का पाठ किया। सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने इस धार्मिक उत्सव को और भी भव्य बना दिया।