दलसिंहसराय लूटकांड का पुलिस ने किया सफल उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार; लूटा गया मोबाइल बरामद.
समस्तीपुर। दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 5 जून 2026 की रात करीब 10:30 बजे गोविंद पासवान के साथ लूटपाट की घटना हुई थी। तीन अज्ञात अपराधियों ने सड़क पर रोककर उनके साथ लूटपाट की और मोटरसाइकिल तथा मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए थे। इस संबंध में पीड़ित के लिखित आवेदन पर दलसिंहसराय थाना कांड संख्या 314/2026, दिनांक 06 जून 2026, धारा 309(4) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया था।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष छापेमारी दल का गठन किया। तकनीकी अनुसंधान एवं मानवीय सहयोग के आधार पर पुलिस ने मामले का सफल उद्भेदन करते हुए कांड में अप्राथमिकी अभियुक्त सौरभ कुमार, पिता अजय महतो, निवासी वार्ड संख्या-02, मनियर थाना मोहद्दीनगर, जिला समस्तीपुर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर घटना में लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार, मामले में शामिल अन्य अप्राथमिकी अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा लूटी गई मोटरसाइकिल की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने बताया कि कांड का उद्भेदन हो चुका है।
गिरफ्तार आरोपी सौरभ कुमार के आपराधिक इतिहास में हाजीपुर नगर थाना कांड संख्या 625/2023, दिनांक 03 सितंबर 2023, धारा 25(1-बी)/26/35 आर्म्स एक्ट का मामला भी दर्ज होने की जानकारी पुलिस रिकॉर्ड में दी गई है।
इस कार्रवाई में दलसिंहसराय थानाध्यक्ष पु0नि0 मो. इरशाद आलम, पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार, विपिन कुमार, सशस्त्र बल तथा समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय की डीआईयू टीम शामिल रही।
#Samastipur #Dalsinghsarai #DalsinghsaraiPolice #CrimeNews #LootCase #PoliceAction #CrimeNewsBihar #BiharPolice #SamastipurPolice #LootKand #MobileRecovered #Arrested #BreakingNews #BiharNews #StreamBihar