कल्याणपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5 जिंदा कारतूस, 390 ग्राम गांजा व मोटरसाइकिल बरामद, आरोपी फरार.
समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अंजन गांव में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर 5 जिंदा कारतूस, करीब 390 ग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ और एक मोटरसाइकिल बरामद की। पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान नामजद आरोपी छोटू राम उर्फ छोटे लाल राम घर से भागने में सफल रहा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी है।
#Samastipur #Kalyanpur #PoliceAction #GanjaRecovery #CartridgeRecovery #CrimeNews #BiharNews #SamastipurNews #BreakingNews #StreamBihar