UFBU के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल, समस्तीपुर में सैकड़ों बैंक अधिकारी-कर्मचारियों ने निकाला शांतिपूर्ण मार्च
समस्तीपुर: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर आज देशभर में बैंक अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रव्यापी हड़ताल की गई। इसी क्रम में समस्तीपुर में भी विभिन्न सरकारी बैंकों के अधिकारी एवं कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए और अपनी मांगों के समर्थन में शांतिपूर्ण मार्च निकाला।
बैंक कर्मियों ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय से समस्तीपुर गोला रोड तक मार्च निकालकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के दौरान बैंक कर्मचारियों ने 5-दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने, समान PLI स्कीम लागू करने तथा भेदभावपूर्ण PLI व्यवस्था वापस लेने की मांग की।
बैंक यूनियनों की प्रमुख मांगों में यूनियनों के साथ द्विपक्षीय वार्ता के माध्यम से PLI योजना में आवश्यक संशोधन तथा सभी लंबित एवं अवशिष्ट मुद्दों (Residual Issues) का शीघ्र समाधान शामिल है।
हड़ताल में आशुतोष कुमार, विकास कुमार, अवध बिहारी, ब्रजेश कुमार, राजीव कुमार, ज्ञानप्रकाश कुमार, तारकेश्वर कुमार, राकेश कुमार, प्रिंस कुमार, अमित कुमार, शशि शेखर चंद्र समेत सैकड़ों बैंक अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।
बैंक कर्मियों ने कहा कि उनकी मांगों को लेकर सरकार एवं बैंक प्रबंधन को गंभीरता से विचार करते हुए जल्द समाधान की दिशा में पहल करनी चाहिए।
#BankStrike #UFBU #BankStrike2026 #Samastipur #BankEmployees #BankOfficers #FiveDaysWorkWeek #PLI #BankUnion #BankNews #SamastipurNews #BiharNews #BankHadtal #StreamBihar #पत्रकारिता_से_जन_सरोकारिता_तक