🚨 चंद्रापुरी-स्यालसौड़ में शराब की दुकान को लेकर बड़ा बयान🚨
रुद्रप्रयाग। चंद्रापुरी-स्यालसौड़ क्षेत्र में प्रस्तावित शराब की दुकान को लेकर चल रहे विरोध और चर्चाओं के बीच जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने स्पष्ट किया है कि दुकान के लिए शासन स्तर से स्वीकृति प्राप्त हुई है।
वहीं, मामले को लेकर उठ रहे विभिन्न सवालों और शिकायतों पर पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने कहा कि प्रकरण की जांच कराई जाएगी और तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
क्षेत्र में शराब की दुकान को लेकर लोगों के बीच बहस जारी है। स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों की ओर से भी इस संबंध में अपनी-अपनी राय रखी जा रही है। अब सभी की नजर प्रशासन और जांच रिपोर्ट पर टिकी हुई है।
#Rudraprayag #Chandrapuri #Syalsaud #LiquorShop #UttarakhandNews #VishalMishra #NiharikaTomar #BreakingNews #SocialMediaNews #PraveenRawatNews
Rudraprayag, Rudraprayag | Jun 6, 2026