Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

रांची: राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का जोरदार स्वागत, स्टेट टॉपर रशीदा नाज को 51 हजार देकर किया सम्मानित रांची। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी मंगलवार सुबह 9 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर झारखंड राज्य अल्पसंख्यक विभाग के स्टेट अध्यक्ष मंजूर अंसारी, उपाध्यक्ष सगीर अंसारी और पूरे राज्य के जिला अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व कार्यकर्ताओं ने इमरान प्रतापगढ़ी का गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश भी उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने इमरान प्रतापगढ़ी को फूल-माला पहनाकर अभिनंदन किया। स्वागत के बाद इमरान प्रतापगढ़ी कार्यकर्ताओं के साथ रांची सर्किट हाउस पहुंचे। सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इमरान प्रतापगढ़ी ने झारखंड की बेटी, राज्य टॉपर रशीदा नाज को बुके और 51 हजार रुपये नगद देकर सम्मानित किया। रशीदा की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समाज की बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, उनकी हौसला अफजाई जरूरी है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, स्टेट अध्यक्ष मंजूर अंसारी और उपाध्यक्ष सगीर अंसारी ने भी रशीदा नाज को सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इमरान प्रतापगढ़ी ने कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने और बूथ स्तर तक पार्टी को पहुंचाने का निर्देश दिया।कार्यकर्ताओं में इमरान प्रतापगढ़ी के आगमन से उत्साह देखा गया। सभी नेताओं ने एकजुट होकर अल्पसंख्यक समाज के उत्थान और शिक्षा को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। #Lohardaga #powerganjchowk #monuvlogslohardaga #JharkhandNews #lohardaga_public

Lohardaga, Lohardaga | Jun 25, 2026