Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

Khushikumari

परीक्षा केंद्र पहुंचने से पहले मौत ने रोका रास्ता, गोपालपुर की बेटी की मुंगेर पुल पर सड़क हादसे में दर्दनाक मौत।

अमरपुर प्रखंड के गोपालपुर गांव की 20 वर्षीय छात्रा खुशी कुमारी की शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। खुशी परीक्षा देने के लिए अपने मामा के साथ बाइक से बेगूसराय जा रही थी, लेकिन परीक्षा केंद्र पहुंचने से पहले ही एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसके सपनों को हमेशा के लिए खत्म कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार गोपालपुर निवासी संजय ईश्वर की पुत्री खुशी कुमारी बचपन से ही मुंगेर के चरौन गांव स्थित अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे वह अपने मामा मनीष कुमार उर्फ चिंटू के साथ बाइक से परीक्षा देने निकली थी। इसी दौरान मुंगेर गंगा नदी पर बने सेतु के समीप पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित हो गई। हादसे में मामा सड़क किनारे जा गिरे, जबकि खुशी ट्रक के पहिए की चपेट में आ गई। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गोपालपुर गांव में मातम का माहौल है। खुशी की दो छोटी बहनें अपनी बड़ी बहन को याद कर बिलख-बिलख कर रो रही हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

#Banka #Amarpur #Munger #RoadAccident #KhushiKumari #BreakingNews #Bihar #LiveViral #SadNews

परीक्षा केंद्र पहुंचने से पहले मौत ने रोका रास्ता, गोपालपुर की बेटी की मुंगेर पुल पर सड़क हादसे में दर्दनाक मौत। अमरपुर प्रखंड के गोपालपुर गांव की 20 वर्षीय छात्रा खुशी कुमारी की शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। खुशी परीक्षा देने के लिए अपने मामा के साथ बाइक से बेगूसराय जा रही थी, लेकिन परीक्षा केंद्र पहुंचने से पहले ही एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसके सपनों को हमेशा के लिए खत्म कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार गोपालपुर निवासी संजय ईश्वर की पुत्री खुशी कुमारी बचपन से ही मुंगेर के चरौन गांव स्थित अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे वह अपने मामा मनीष कुमार उर्फ चिंटू के साथ बाइक से परीक्षा देने निकली थी। इसी दौरान मुंगेर गंगा नदी पर बने सेतु के समीप पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित हो गई। हादसे में मामा सड़क किनारे जा गिरे, जबकि खुशी ट्रक के पहिए की चपेट में आ गई। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गोपालपुर गांव में मातम का माहौल है। खुशी की दो छोटी बहनें अपनी बड़ी बहन को याद कर बिलख-बिलख कर रो रही हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। #Banka #Amarpur #Munger #RoadAccident #KhushiKumari #BreakingNews #Bihar #LiveViral #SadNews

Amarpur, Banka | Jun 5, 2026

Latest Khushikumari News Videos - Watch the Latest News of July 14, 2026 | Public App