केदारनाथ यात्रा के दौरान बिना पंजीकरण घोड़ा-खच्चर संचालन करने वालों पर जिला प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने सभी संचालकों और हॉकरों को अनिवार्य पंजीकरण कराने तथा श्रद्धालुओं के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ब्लैकलिस्टिंग, आर्थिक दंड और अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
#KedarnathYatra #Rudraprayag #UttarakhandNews #BreakingNews