बाँदा में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस-आबकारी विभाग का संयुक्त अभियान
जनपद बाँदा में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के उद्देश्य से पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री से जुड़े संभावित स्थानों की जांच करने के साथ-साथ संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की भी चेकिंग की गई। पुलिस एवं आबकारी विभाग की टीमों ने अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।
अभियान के संबंध में सहायक पुलिस अधीक्षक बाँदा #मेविस_टॉक द्वारा वीडियो बाइट के माध्यम से जानकारी दी गई।
#BandaPolice #UPPolice #ExciseDepartment
Banda, Banda | Sep 12, 2026