12 साल बाद परिवार से मिलेगा बिछड़ा भाई, बांदा पुलिस की तत्परता से हुई पहचान
📍 बदौसा, बांदा
दिनांक 25 अगस्त 2026 को थाना बदौसा क्षेत्र में सायंकालीन चेकिंग के दौरान फतेहगंज तिराहा पर पुलिस टीम को एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थिति में मिला। पूछताछ के दौरान वह अपना नाम-पता स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रहा था।
पुलिस टीम द्वारा उसे थाना बदौसा लाकर सांत्वना एवं संवेदनशीलता के साथ पुनः पूछताछ की गई। व्यक्ति ने अपना नाम मो0 सफीउर्रहमान पुत्र हुसैन अली, उम्र करीब 45 वर्ष, निवासी ग्राम वरगुला, जिला बोंगाईगांव, असम बताया।
पुलिस ने इंटरनेट के माध्यम से संबंधित थाना क्षेत्र से संपर्क स्थापित कर उसके भाई शुजाउल हक से फोन पर संपर्क किया। इसके बाद वीडियो कॉल के माध्यम से व्यक्ति की पहचान कराई गई। वीडियो कॉल पर भाई ने उसे अपने भाई मो0 सफीउर्रहमान के रूप में पहचान लिया। पहचान की पुष्टि के लिए दस्तावेज भी व्हाट्सऐप के माध्यम से मंगवाकर विवरण का मिलान किया गया।
परिजनों के अनुसार, मो0 सफीउर्रहमान करीब 12 वर्ष पूर्व घर से नाराज होकर चले गए थे और उसके बाद से लापता थे। परिवार ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी थी।
अब बांदा पुलिस की तत्परता और मानवीय प्रयासों से 12 साल बाद परिवार को अपने बिछड़े भाई के मिलने की उम्मीद जगी है। परिजनों ने बताया कि वे उन्हें लेने के लिए बांदा आ रहे हैं। उनके आने पर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
🎥 इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक बांदा श्री शिवराज द्वारा वीडियो बाइट दी गई।
❤️ बांदा पुलिस की संवेदनशील पहल ने एक परिवार को वर्षों बाद अपने बिछड़े सदस्य से मिलाने की राह आसान की।
#BandaPolice #UPPolice #BandaNews
Banda, Banda | Aug 28, 2026