बलिया के सहतवार थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक पूर्व प्रधान की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान रामव्यास वर्मा निवासी ग्राम उदहा के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, रामव्यास वर्मा अपने घर से करीब 400 मीटर दूर स्थित ट्यूबवेल पर सो रहे थे। सुबह करीब 6 बजे डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके सिर पर ईंट से हमला कर उनकी हत्या कर दी है।
सूचना मिलते ही सहतवार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
घटना के बाद गांव में सनसनी और शोक का माहौल है। मौके पर पुलिस बल तैनात है और शांति व्यवस्था बनाए रखी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। #ballia #BalliaCrime #Balliapolice #Balliakhabar