बलिया के नगरा-भीमपुरा मार्ग पर इंगिलिशिया चट्टी के पास सोमवार तड़के पिकअप और ट्रेलर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक और खलासी घायल हो गए, जबकि आम से लदी पिकअप पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
टक्कर के बाद पिकअप में लदे सैकड़ों आम सड़क पर बिखर गए। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और बच्चे मौके पर पहुंच गए और सड़क पर फैले आम उठाने लगे। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।
घायलों को नगरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान ट्रेलर चालक अस्पताल से चकमा देकर फरार हो गया।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि हाईवे और संपर्क मार्गों पर तेज रफ्तार ट्रेलरों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से ऐसे वाहनों की गति पर सख्ती से नियंत्रण की मांग की है।
#Ballia #Balliakhabar #accident