🚨 देहरादून: जामुनवाला में सड़क किनारे बोरे में मिला अज्ञात शव, इलाके में सनसनी
देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला गांव में सड़क किनारे बोरे में बंद एक शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी। एसपी सिटी शेखर चंद्र सुयाल के मुताबिक, शुरुआती तौर पर मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। आशंका है कि वारदात को किसी अन्य स्थान पर अंजाम देकर शव यहां फेंका गया।
#Dehradun #Premnagar #UttarakhandPolice #CrimeNews #UttarakhandNews #देहरादून #जामुनवाला
Dehradun, Dehradun | Nov 19, 2026