Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

गोसम्मान

सम्मान आह्वान अभियान के दूसरे चरण में निकली विशाल यात्रा, 5 लाख हस्ताक्षरों के साथ राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

#बरेली। गो सम्मान आह्वान अभियान के दूसरे चरण के अंतर्गत मंगलवार को श्री हरि मंदिर से विशाल जनजागरण यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में संत-महात्मा, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, गौभक्त एवं हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां सभी ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया और जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में देशभर में गौ संरक्षण को और अधिक प्रभावी बनाने की मांग करते हुए गौ माता को 'राष्ट्रमाता' का दर्जा दिए जाने की मांग की गई। साथ ही जिन राज्यों में अभी तक गोकशी पर पूर्ण प्रतिबंध लागू नहीं है, वहां भी तत्काल प्रतिबंध लगाने और कड़े कानून लागू करने की मांग उठाई गई।
अभियान के संयोजकों ने बताया कि इस ज्ञापन के साथ देशभर से एकत्रित 5 लाख लोगों के हस्ताक्षर भी राष्ट्रपति को भेजे गए हैं। उनका कहना था कि करोड़ों लोगों की आस्था गौ माता से जुड़ी है और सरकार को जनभावनाओं का सम्मान करते हुए उन्हें राष्ट्रमाता घोषित करना चाहिए तथा गोवंश संरक्षण के लिए पूरे देश में एक समान कठोर कानून लागू करना चाहिए।
जिला कलेक्ट्रेट परिसर में हनुमान चालीसा के पाठ के बाद प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और मांगों पर केंद्र सरकार तक जनभावनाएं पहुंचाने का आग्रह किया।
इस अवसर पर सोनू ठाकुर, ऋषि यादव, हिमांशु पटेल, निर्दोष राठौर, आशीष शर्मा, पंकज पाठक, बिहान शर्मा, गौतम कश्यप, विजय गिरी महाराज, अमित गिरी महाराज, शैंकी सिंह, बस जयपुर गौ रक्षक सहित बड़ी संख्या में गौभक्त उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय हिंदू महासभा के जिला अध्यक्ष नंदकिशोर शर्मा ने कहा कि गो सम्मान आह्वान अभियान का उद्देश्य गौ संरक्षण के प्रति जनजागरण करना और सरकार तक जनता की भावनाओं को पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने तक अभियान लगातार जारी रहेगा।

#बरेलीन्यूज़लाइव
#वायरल
#गोसम्मान

सम्मान आह्वान अभियान के दूसरे चरण में निकली विशाल यात्रा, 5 लाख हस्ताक्षरों के साथ राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन #बरेली। गो सम्मान आह्वान अभियान के दूसरे चरण के अंतर्गत मंगलवार को श्री हरि मंदिर से विशाल जनजागरण यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में संत-महात्मा, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, गौभक्त एवं हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां सभी ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया और जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में देशभर में गौ संरक्षण को और अधिक प्रभावी बनाने की मांग करते हुए गौ माता को 'राष्ट्रमाता' का दर्जा दिए जाने की मांग की गई। साथ ही जिन राज्यों में अभी तक गोकशी पर पूर्ण प्रतिबंध लागू नहीं है, वहां भी तत्काल प्रतिबंध लगाने और कड़े कानून लागू करने की मांग उठाई गई। अभियान के संयोजकों ने बताया कि इस ज्ञापन के साथ देशभर से एकत्रित 5 लाख लोगों के हस्ताक्षर भी राष्ट्रपति को भेजे गए हैं। उनका कहना था कि करोड़ों लोगों की आस्था गौ माता से जुड़ी है और सरकार को जनभावनाओं का सम्मान करते हुए उन्हें राष्ट्रमाता घोषित करना चाहिए तथा गोवंश संरक्षण के लिए पूरे देश में एक समान कठोर कानून लागू करना चाहिए। जिला कलेक्ट्रेट परिसर में हनुमान चालीसा के पाठ के बाद प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और मांगों पर केंद्र सरकार तक जनभावनाएं पहुंचाने का आग्रह किया। इस अवसर पर सोनू ठाकुर, ऋषि यादव, हिमांशु पटेल, निर्दोष राठौर, आशीष शर्मा, पंकज पाठक, बिहान शर्मा, गौतम कश्यप, विजय गिरी महाराज, अमित गिरी महाराज, शैंकी सिंह, बस जयपुर गौ रक्षक सहित बड़ी संख्या में गौभक्त उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अखिल भारतीय हिंदू महासभा के जिला अध्यक्ष नंदकिशोर शर्मा ने कहा कि गो सम्मान आह्वान अभियान का उद्देश्य गौ संरक्षण के प्रति जनजागरण करना और सरकार तक जनता की भावनाओं को पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने तक अभियान लगातार जारी रहेगा। #बरेलीन्यूज़लाइव #वायरल #गोसम्मान

Bareilly, Bareilly | Jul 27, 2026

Latest गोसम्मान News Videos - Watch the Latest News of August 1, 2026 | Public App