चूरू: नाकाबंदी के दौरान पुलिस से उलझने पर दो युवकों को गिरफ्तार किया गया, सदर पुलिस ने एसडीएम कोर्ट में किया पेश
Churu, Churu | Aug 15, 2026 चूरू की सदर थाना पुलिस ने ढाढर टोल के पास नाकाबंदी के दौरान बिना दस्तावेजों के चल रही एक फॉर्च्यूनर गाड़ी को जब्त कर दो युवकों को शांति भंग में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार दोनों युवक वाहन जब्त किए जाने पर भड़क गए और पुलिसकर्मियों से अभद्रता करते हुए धमकियां देने लगे।