Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
No video available

भीलवाड़ा: #oah #p #aalishaanfilms

Bhilwara, Bhilwara | Jul 28, 2020

MORE NEWS

CM bhajanlal in Bhilwara

CM bhajanlal in Bhilwara

Bhilwara, Bhilwara | Jun 8, 2026

*एएनटीएफ का डबल अटैक: पाली में एमडी, बीकानेर में डोडा-चूरा बरामद* 
•  घर और होटल में चल रहा था नशे का अवैध कारोबार, दो आरोपी गिरफ्तार

जयपुर :कमलेश आमेटा                                                           राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा प्रदेशभर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पाली और बीकानेर जिलों में दो बड़ी कार्रवाइयों को अंजाम देते हुए भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं। दोनों मामलों में दो आरोपियों को दस्तयाब कर मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क की गहन जांच शुरू कर दी गई है।
     महानिरीक्षक पुलिस एएनटीएफ  विकास कुमार ने बताया कि महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में प्रदेशभर में नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एएनटीएफ टीमों ने पाली और बीकानेर में दो अलग-अलग अभियानों के दौरान महत्वपूर्ण सफलता हासिल की।
*पाली में घर के अंदर चल रहा था एमडी का खेल* 
​एएनटीएफ की टीम को खुफिया इनपुट मिला था कि पाली जिले के माण्डीगढ़ गांव में नरेश और सुभाष प्रजापत अपने घर से ही अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई चेन चला रहे हैं। सूचना पुख्ता होने पर एएनटीएफ ने स्थानीय सादड़ी थाना पुलिस को साथ लेकर तड़के माण्डीगढ़ में नरेश प्रजापत के मकान पर दबिश दी। पुलिस जाप्ते को अचानक सामने देखकर आरोपी नरेश पसीना-पसीना हो गया और घबराने लगा। जब घर के एक बंद कमरे का ताला खुलवाकर तलाशी ली गई, तो वहां से 6 प्लास्टिक की थैलियों में छुपाकर रखी गई 100.86 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स और 09.11 ग्राम एमडी में मिलाने वाला मिलावटी पाउडर बरामद हुआ। पुलिस ने नशीला पदार्थ जब्त कर आरोपी नरेश प्रजापत (32) को गिरफ्तार कर लिया।
*​बीकानेर में टोल प्लाजा के पास होटल पर रेड, प्रशिक्षित डॉग ने खोजी खेप* 
​एएनटीएफ को दूसरी बड़ी सफलता बीकानेर में जयपुर-जोधपुर बाईपास टोल प्लाजा के पास स्थित जगदम्बा होटल में मिली। होटल संचालक परमाराम जाट (45) निवासी सुरनाणा थाना लूणकरणसर के अवैध गतिविधियों में लिप्त होने की सटीक सूचना पर जेएनवीसी थाना पुलिस के सहयोग से होटल पर छापा मारा गया। 
    इस दौरान होटल के बाहर बने छपरे में बैठा संदिग्ध परमाराम पुलिस को देखकर प्लास्टिक का कट्टा समेटकर भागने लगा, जिसे टीम ने प्रशिक्षित खोजी डॉग की मदद से तत्परता से दबोच लिया।जब कट्टे व परिसर की जांच की गई, तो उसमें से 01.750 किलोग्राम अवैध डोडा-चूरा और मादक पदार्थ की बिक्री से अर्जित 11,000 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी को मौके से दस्तयाब कर लिया है।
*नशे के नेटवर्क पर लगातार वार* 
एएनटीएफ की इन दोनों कार्रवाइयों से स्पष्ट है कि राज्य में नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। बरामद मादक पदार्थों के स्रोत, सप्लाई चेन और तस्करी नेटवर्क के अन्य सदस्यों के संबंध में गहन अनुसंधान जारी है।
    महानिरीक्षक पुलिस श्री विकास कुमार ने दोनों कार्रवाइयों में शामिल एएनटीएफ, थाना सादड़ी और थाना जेएनवीसी की टीमों की सराहना करते हुए बताया कि संबंधित टीमों को विशेष कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।
     उन्होंने आमजन से भी अपील की कि मादक पदार्थ तस्करी या किसी भी अपराध संबंधी सूचना एएनटीएफ नियंत्रण कक्ष 0141-2502877 अथवा व्हाट्सएप नंबर 9261225056 पर उपलब्ध कराएं। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
               -------------

*एएनटीएफ का डबल अटैक: पाली में एमडी, बीकानेर में डोडा-चूरा बरामद* • घर और होटल में चल रहा था नशे का अवैध कारोबार, दो आरोपी गिरफ्तार जयपुर :कमलेश आमेटा राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा प्रदेशभर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पाली और बीकानेर जिलों में दो बड़ी कार्रवाइयों को अंजाम देते हुए भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं। दोनों मामलों में दो आरोपियों को दस्तयाब कर मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क की गहन जांच शुरू कर दी गई है। महानिरीक्षक पुलिस एएनटीएफ विकास कुमार ने बताया कि महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में प्रदेशभर में नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एएनटीएफ टीमों ने पाली और बीकानेर में दो अलग-अलग अभियानों के दौरान महत्वपूर्ण सफलता हासिल की। *पाली में घर के अंदर चल रहा था एमडी का खेल* ​एएनटीएफ की टीम को खुफिया इनपुट मिला था कि पाली जिले के माण्डीगढ़ गांव में नरेश और सुभाष प्रजापत अपने घर से ही अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई चेन चला रहे हैं। सूचना पुख्ता होने पर एएनटीएफ ने स्थानीय सादड़ी थाना पुलिस को साथ लेकर तड़के माण्डीगढ़ में नरेश प्रजापत के मकान पर दबिश दी। पुलिस जाप्ते को अचानक सामने देखकर आरोपी नरेश पसीना-पसीना हो गया और घबराने लगा। जब घर के एक बंद कमरे का ताला खुलवाकर तलाशी ली गई, तो वहां से 6 प्लास्टिक की थैलियों में छुपाकर रखी गई 100.86 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स और 09.11 ग्राम एमडी में मिलाने वाला मिलावटी पाउडर बरामद हुआ। पुलिस ने नशीला पदार्थ जब्त कर आरोपी नरेश प्रजापत (32) को गिरफ्तार कर लिया। *​बीकानेर में टोल प्लाजा के पास होटल पर रेड, प्रशिक्षित डॉग ने खोजी खेप* ​एएनटीएफ को दूसरी बड़ी सफलता बीकानेर में जयपुर-जोधपुर बाईपास टोल प्लाजा के पास स्थित जगदम्बा होटल में मिली। होटल संचालक परमाराम जाट (45) निवासी सुरनाणा थाना लूणकरणसर के अवैध गतिविधियों में लिप्त होने की सटीक सूचना पर जेएनवीसी थाना पुलिस के सहयोग से होटल पर छापा मारा गया। इस दौरान होटल के बाहर बने छपरे में बैठा संदिग्ध परमाराम पुलिस को देखकर प्लास्टिक का कट्टा समेटकर भागने लगा, जिसे टीम ने प्रशिक्षित खोजी डॉग की मदद से तत्परता से दबोच लिया।जब कट्टे व परिसर की जांच की गई, तो उसमें से 01.750 किलोग्राम अवैध डोडा-चूरा और मादक पदार्थ की बिक्री से अर्जित 11,000 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी को मौके से दस्तयाब कर लिया है। *नशे के नेटवर्क पर लगातार वार* एएनटीएफ की इन दोनों कार्रवाइयों से स्पष्ट है कि राज्य में नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। बरामद मादक पदार्थों के स्रोत, सप्लाई चेन और तस्करी नेटवर्क के अन्य सदस्यों के संबंध में गहन अनुसंधान जारी है। महानिरीक्षक पुलिस श्री विकास कुमार ने दोनों कार्रवाइयों में शामिल एएनटीएफ, थाना सादड़ी और थाना जेएनवीसी की टीमों की सराहना करते हुए बताया कि संबंधित टीमों को विशेष कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि मादक पदार्थ तस्करी या किसी भी अपराध संबंधी सूचना एएनटीएफ नियंत्रण कक्ष 0141-2502877 अथवा व्हाट्सएप नंबर 9261225056 पर उपलब्ध कराएं। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। -------------

Bhilwara, Bhilwara | Jun 8, 2026

*साथी के परिवार के साथ मजबूती से खड़ा रहा एसडीआरएफ: दिवंगत जवान के परिजनों को 11.22 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान* 
अधिकारियों व जवानों ने स्वेच्छा से दिया एक दिन का वेतन; नोखा स्थित पैतृक निवास पर जाकर परिजनों को सौंपा सहायता राशि का चेक

जयपुर :कमलेश आमेटा                                                         राजस्थान राज्य आपदा प्रतिसाद बल (एसडीआरएफ) ने अपने दिवंगत जवान के परिवार के प्रति संवेदनशीलता, एकजुटता और पारिवारिक भावना का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए स्वर्गीय जवान श्री जितेंद्र सिंह के परिजनों को ₹11.22 लाख की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की है।
      अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एसडीआरएफ  रुपिंदर सिंघ तथा कमांडेंट  राजेंद्र सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन में एसडीआरएफ अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा स्वेच्छा से अपने एक दिन का वेतन योगदान कर यह सहायता राशि एकत्रित की गई। इस पहल का उद्देश्य दिवंगत जवान के परिवार को संबल प्रदान करना और यह संदेश देना था कि एसडीआरएफ अपने प्रत्येक साथी और उसके परिवार के साथ हर परिस्थिति में खड़ा है।
     उल्लेखनीय है कि एसडीआरएफ राजस्थान की जी कंपनी में बीकानेर संभाग मुख्यालय पर तैनात जवान स्वर्गीय श्री जितेंद्र सिंह का 29 मार्च 2026 को बीमारी के चलते असामयिक निधन हो गया था। उनके निधन से सम्पूर्ण एसडीआरएफ परिवार शोकाकुल हो गया था।
    इसी क्रम में सहायक कमांडेंट  जग्गू राम ने ग्राम नोखा स्थित दिवंगत जवान के निवास पर पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी एवं पुत्र को ₹11,22,000 (ग्यारह लाख बाईस हजार रुपये) की सहायता राशि का चेक सौंपा। इस अवसर पर कंपनी कमांडर श्री राकेश कुमार एवं प्लाटून कमांडर श्री सुभाष चंद्र सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
  
                 --------------

*साथी के परिवार के साथ मजबूती से खड़ा रहा एसडीआरएफ: दिवंगत जवान के परिजनों को 11.22 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान* अधिकारियों व जवानों ने स्वेच्छा से दिया एक दिन का वेतन; नोखा स्थित पैतृक निवास पर जाकर परिजनों को सौंपा सहायता राशि का चेक जयपुर :कमलेश आमेटा राजस्थान राज्य आपदा प्रतिसाद बल (एसडीआरएफ) ने अपने दिवंगत जवान के परिवार के प्रति संवेदनशीलता, एकजुटता और पारिवारिक भावना का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए स्वर्गीय जवान श्री जितेंद्र सिंह के परिजनों को ₹11.22 लाख की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एसडीआरएफ रुपिंदर सिंघ तथा कमांडेंट राजेंद्र सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन में एसडीआरएफ अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा स्वेच्छा से अपने एक दिन का वेतन योगदान कर यह सहायता राशि एकत्रित की गई। इस पहल का उद्देश्य दिवंगत जवान के परिवार को संबल प्रदान करना और यह संदेश देना था कि एसडीआरएफ अपने प्रत्येक साथी और उसके परिवार के साथ हर परिस्थिति में खड़ा है। उल्लेखनीय है कि एसडीआरएफ राजस्थान की जी कंपनी में बीकानेर संभाग मुख्यालय पर तैनात जवान स्वर्गीय श्री जितेंद्र सिंह का 29 मार्च 2026 को बीमारी के चलते असामयिक निधन हो गया था। उनके निधन से सम्पूर्ण एसडीआरएफ परिवार शोकाकुल हो गया था। इसी क्रम में सहायक कमांडेंट जग्गू राम ने ग्राम नोखा स्थित दिवंगत जवान के निवास पर पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी एवं पुत्र को ₹11,22,000 (ग्यारह लाख बाईस हजार रुपये) की सहायता राशि का चेक सौंपा। इस अवसर पर कंपनी कमांडर श्री राकेश कुमार एवं प्लाटून कमांडर श्री सुभाष चंद्र सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। --------------

Bhilwara, Bhilwara | Jun 8, 2026

*'VIP सिंड्रोम' पर पुलिस का वज्र प्रहार: 2 दिन में 16,656 गाड़ियों के चालान*  
*काली फिल्म-बत्ती-हूटर का रौब खत्म, DGP के आदेश पर ताबड़तोड़ एक्शन: कोटा-झालावाड़ सबसे आगे*

*जयपुर:कमलेश आमेटा, 07 जून 2026                                         * DGP राजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर राजस्थान पुलिस ने VIP कल्चर और यातायात नियम तोड़ने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है। प्रदेशव्यापी महा-अभियान के पांचवें-छठे दिन 2 दिन में *16,656 वाहनों पर दंडात्मक कार्रवाई* की गई।
ADG यातायात डॉ बी एल मीणा ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना कर काली फिल्म लगाने वाले *6,406 वाहनों* और नियम विरुद्ध नंबर प्लेट वाले *4,621 वाहनों* पर सबसे ज्यादा कार्रवाई हुई। 
*श्रेणीवार कार्रवाई:*  
- *काली फिल्म*: 6,406 वाहन  
- *गलत नंबर प्लेट*: 4,621 वाहन  
- *अनाधिकृत शब्द/चिन्ह*: 2,228 वाहन  
- *अवैध बॉडी परिवर्तन*: 1,533 वाहन  
- *लाल-नीली बत्ती/फ्लैशर*: 998 वाहन  
- *प्रेशर हॉर्न*: 870 वाहन  

*कोटा-झालावाड़ सबसे आक्रामक*: कोटा सिटी पुलिस ने 2 दिन में *1,899 वाहनों* पर चालान-जब्ती की। झालावाड़ पुलिस ने छठे दिन रिकॉर्ड *813 वाहनों* पर एक दिन में एक्शन लिया। DCP ट्रैफिक जयपुर ने *1,268 उल्लंघनकर्ताओं* पर कार्रवाई की।

*ADG डॉ मीणा बोले*: "यह अभियान सांकेतिक नहीं है। अवैध बत्तियां लगाकर खुद को कानून से ऊपर दिखाने वालों, प्रेशर हॉर्न से ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों और काली फिल्म की आड़ में संदिग्ध गतिविधि करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। *नियम तोड़ेंगे तो भुगतना पड़ेगा।*"

*'VIP सिंड्रोम' पर पुलिस का वज्र प्रहार: 2 दिन में 16,656 गाड़ियों के चालान* *काली फिल्म-बत्ती-हूटर का रौब खत्म, DGP के आदेश पर ताबड़तोड़ एक्शन: कोटा-झालावाड़ सबसे आगे* *जयपुर:कमलेश आमेटा, 07 जून 2026 * DGP राजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर राजस्थान पुलिस ने VIP कल्चर और यातायात नियम तोड़ने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है। प्रदेशव्यापी महा-अभियान के पांचवें-छठे दिन 2 दिन में *16,656 वाहनों पर दंडात्मक कार्रवाई* की गई। ADG यातायात डॉ बी एल मीणा ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना कर काली फिल्म लगाने वाले *6,406 वाहनों* और नियम विरुद्ध नंबर प्लेट वाले *4,621 वाहनों* पर सबसे ज्यादा कार्रवाई हुई। *श्रेणीवार कार्रवाई:* - *काली फिल्म*: 6,406 वाहन - *गलत नंबर प्लेट*: 4,621 वाहन - *अनाधिकृत शब्द/चिन्ह*: 2,228 वाहन - *अवैध बॉडी परिवर्तन*: 1,533 वाहन - *लाल-नीली बत्ती/फ्लैशर*: 998 वाहन - *प्रेशर हॉर्न*: 870 वाहन *कोटा-झालावाड़ सबसे आक्रामक*: कोटा सिटी पुलिस ने 2 दिन में *1,899 वाहनों* पर चालान-जब्ती की। झालावाड़ पुलिस ने छठे दिन रिकॉर्ड *813 वाहनों* पर एक दिन में एक्शन लिया। DCP ट्रैफिक जयपुर ने *1,268 उल्लंघनकर्ताओं* पर कार्रवाई की। *ADG डॉ मीणा बोले*: "यह अभियान सांकेतिक नहीं है। अवैध बत्तियां लगाकर खुद को कानून से ऊपर दिखाने वालों, प्रेशर हॉर्न से ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों और काली फिल्म की आड़ में संदिग्ध गतिविधि करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। *नियम तोड़ेंगे तो भुगतना पड़ेगा।*"

Bhilwara, Bhilwara | Jun 7, 2026

🚔 भीलवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई!

सुभाषनगर थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में बड़ा खुलासा करते हुए हिस्ट्रीशीटर समेत 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई कुल 18 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।

सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र और पुलिस की सतर्कता के चलते शातिर चोर पुलिस के शिकंजे में आ गए। गिरफ्तार आरोपियों में हिस्ट्रीशीटर गोपाल लाल कीर भी शामिल है।

भीलवाड़ा पुलिस की इस कार्रवाई को वाहन चोर गिरोहों के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

📍 भीलवाड़ा, राजस्थान

#Bhilwara #BhilwaraPolice #PoliceAction #VehicleTheft #CrimeNews RajasthanNews BreakingNews SubhashNagarPolice ViralNews HarPalBharatNews

🚔 भीलवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई! सुभाषनगर थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में बड़ा खुलासा करते हुए हिस्ट्रीशीटर समेत 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई कुल 18 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र और पुलिस की सतर्कता के चलते शातिर चोर पुलिस के शिकंजे में आ गए। गिरफ्तार आरोपियों में हिस्ट्रीशीटर गोपाल लाल कीर भी शामिल है। भीलवाड़ा पुलिस की इस कार्रवाई को वाहन चोर गिरोहों के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। 📍 भीलवाड़ा, राजस्थान #Bhilwara #BhilwaraPolice #PoliceAction #VehicleTheft #CrimeNews RajasthanNews BreakingNews SubhashNagarPolice ViralNews HarPalBharatNews

Bhilwara, Bhilwara | Jun 7, 2026