कोलायत: कोलायत के कपिल सरोवर में बड़ी तादाद में कछुए मर रहे, बढ़ रहा आक्रोश, जांच और पानी के उपचार की मांग की
कोलायत के कपिल सरोवर में मछलियों के बाद अब बड़ी संख्या में कछुओं की मौत का मामला सामने आया है। शनिवार को सरोवर में कई मृत मछलियां तैरती दिखाई दीं, वहीं करीब छह कछुओं के मृत मिलने से स्थानीय लोगों में चिंता और आक्रोश बढ़ गया।लगातार हो रही जलीय जीवों की मौत ने सरोवर की सफाई और पानी की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।