ग्वालियर में पड़ोसन की चाकुओं से गोदकर हत्या करने वाले दो भाइयों को जिला कोर्ट के विशेष न्यायालय ने कड़ी सजा सुनाते हुए उम्रकैद भेज दिया है। शराब के पैसों को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया और आखिरकार दोनों आरोपियों को अदालत ने दोषी करार दिया।