बैतूल नगर: 20 जून का आदेश बेअसर! बैतूल शहर में अब भी सड़कों और जिला अस्पताल के बाहर बेखौफ घूम रहे आवारा मवेशी, 2 हजार रुपये जुर्मान
नगर पालिका परिषद बैतूल द्वारा 20 जून को आवारा मवेशियों की समस्या पर नियंत्रण के लिए जारी किए गए सख्त आदेश का अब तक शहर में कोई खास असर दिखाई नहीं दे रहा है। नगर पालिका ने सार्वजनिक स्थानों, बाजारों और सड़कों पर मवेशी छोड़ने वाले पशुपालकों पर प्रति मवेशी 2 हजार रुपये जुर्माना लगाने तथा बार-बार नियम तोड़ने वालों पर वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी थी।