Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

भीलवाड़ा: आरसी व्यास कॉलोनी में खुले में फैला काला ऑयली कचरा, बढ़ा प्रदूषण और हादसे का खतरा

Bhilwara, Bhilwara | Jul 28, 2026
भीलवाड़ा। शहर की पॉश मानी जाने वाली आरसी व्यास कॉलोनी में खुले स्थान पर बड़ी संख्या में तेल/केमिकल के ड्रम रखे होने और आसपास काला ऑयली पदार्थ फैले होने से स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। मौके पर मौजूद तस्वीरों में जमीन पर काला चिपचिपा पदार्थ फैला हुआ दिखाई दे रहा है, जिससे प्रदूषण के साथ-साथ आग लगने और फिसलकर हादसा होने की आशंका भी बढ़ गई है।

MORE NEWS

*✍️ PM मोदी ने नया*
*वीडियो संदेश जारी किया*

*◆ अभद्र भाषा के इस्तेमाल पर PM मोदी का पोस्ट....मेरी स्वर्गीय माता जी को भी गालियां दी गईं- PM*👇

*✍️ PM मोदी ने नया* *वीडियो संदेश जारी किया* *◆ अभद्र भाषा के इस्तेमाल पर PM मोदी का पोस्ट....मेरी स्वर्गीय माता जी को भी गालियां दी गईं- PM*👇

Bhilwara, Bhilwara | Aug 1, 2026

अजमेर-चंदेरिया रेलखंड पर डबल लाइन के काम के कारण सितंबर और अक्टूबर में कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इस दौरान कई ट्रेनें रद्द रहेंगी, कुछ का रूट बदला जाएगा, कुछ कम दूरी तक ही चलेंगी, जबकि कई ट्रेनों के समय और ठहराव में भी बदलाव किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांचने की अपील की है।

अजमेर-चंदेरिया रेलखंड पर डबल लाइन के काम के कारण सितंबर और अक्टूबर में कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इस दौरान कई ट्रेनें रद्द रहेंगी, कुछ का रूट बदला जाएगा, कुछ कम दूरी तक ही चलेंगी, जबकि कई ट्रेनों के समय और ठहराव में भी बदलाव किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांचने की अपील की है।

Bhilwara, Bhilwara | Aug 1, 2026

भीलवाड़ा तरंग न्यूज़

महिला कांग्रेस (देहात) ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी एवं सांसद कंगना रनौत का पुतला फूंककर जताया विरोध

भीलवाड़ा, 31 जुलाई | राजकुमार गोयल

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा एवं प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह के निर्देशानुसार शुक्रवार शाम महिला कांग्रेस (देहात) की जिलाध्यक्ष सुशीला सालवी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय, भीलवाड़ा के बाहर केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी एवं सांसद कंगना रनौत का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर विरोध-प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। जिलाध्यक्ष सुशीला सालवी ने कहा कि महिला कांग्रेस जनहित एवं महिलाओं के सम्मान से जुड़े मुद्दों पर लगातार आवाज उठाती रहेगी तथा लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराती रहेगी।

प्रदर्शन में पूर्व सभापति मधु जाजू, ब्लॉक अध्यक्ष ज्योति उपाध्याय, रेखा बलाई, दुर्गेश कंवर, जिला पदाधिकारी प्रज्ञा बुनकर, रेखा भट्ट, दीपमाला लोट, ममता शर्मा, अनुराधा जाट, लीना कनोज, समा बानू सहित महिला कांग्रेस (देहात) की अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के दौरान सभी महिला कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की तथा लोकतांत्रिक तरीके से विरोध-प्रदर्शन किया।

भीलवाड़ा तरंग न्यूज़ महिला कांग्रेस (देहात) ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी एवं सांसद कंगना रनौत का पुतला फूंककर जताया विरोध भीलवाड़ा, 31 जुलाई | राजकुमार गोयल अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा एवं प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह के निर्देशानुसार शुक्रवार शाम महिला कांग्रेस (देहात) की जिलाध्यक्ष सुशीला सालवी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय, भीलवाड़ा के बाहर केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी एवं सांसद कंगना रनौत का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर विरोध-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। जिलाध्यक्ष सुशीला सालवी ने कहा कि महिला कांग्रेस जनहित एवं महिलाओं के सम्मान से जुड़े मुद्दों पर लगातार आवाज उठाती रहेगी तथा लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराती रहेगी। प्रदर्शन में पूर्व सभापति मधु जाजू, ब्लॉक अध्यक्ष ज्योति उपाध्याय, रेखा बलाई, दुर्गेश कंवर, जिला पदाधिकारी प्रज्ञा बुनकर, रेखा भट्ट, दीपमाला लोट, ममता शर्मा, अनुराधा जाट, लीना कनोज, समा बानू सहित महिला कांग्रेस (देहात) की अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान सभी महिला कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की तथा लोकतांत्रिक तरीके से विरोध-प्रदर्शन किया।

Bhilwara, Bhilwara | Jul 31, 2026

नीट परीक्षा में धांधली की निष्पक्ष जांच, एआईआईएमएस की निगरानी में परीक्षा संचालन व शिक्षा सुधारों को लेकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

भीलवाड़ा - रमेश चंद्र डाड
                       भारतीय विद्यार्थी मोर्चा के राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत प्रथम चरण के आंदोलन मे देश के समस्त जिला कलेक्टर कार्यालयों पर ज्ञापन घोषित किया गया, जिसके तहत आज ज्ञापन कार्यक्रम रखा गया, दूसरा और तीसरा चरण का कार्यक्रम में राष्ट्रीयस्तरीय आंदोलन होगा।
                       भारतीय विद्यार्थी मोर्चा एवं भारत मुक्ति मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को जिला मुख्यालय भीलवाड़ा पर विद्यार्थियों, युवाओं एवं आम नागरिकों की ओर से महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम कलक्टर भीलवाड़ा को 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया।
                       प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे भारतीय विद्यार्थी छात्रावास संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोतीलाल सिंघानिया ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि नीट एवं यूजी परीक्षा में सामने आई गंभीर अनियमितताओं एवं धांधली ने देश के करोड़ों विद्यार्थियों के भविष्य तथा संपूर्ण शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि केवल शिक्षा मंत्री के इस्तीफे से इस प्रकरण का समाधान नहीं हो सकता। इस पूरे मामले की निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं उच्चस्तरीय जांच कराकर वास्तविक दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
                       ज्ञापन में प्रमुखता से उठाई गई प्रमुख मांगें - (1) वर्तमान नीट परीक्षा प्रणाली की समीक्षा कर चिकित्सा प्रवेश परीक्षा का संचालन एआईआईएमएस की निगरानी में पारदर्शी एवं जवाबदेह तरीके से कराया जाए, (2) राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की कार्यप्रणाली की उच्चस्तरीय जांच की जाए तथा नीट, एसएससी (सीजीएल) सहित सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार होने वाले पेपर लीक पर सख्त रोक लगाई जाए, (3) जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण आंदोलन करने वाले छात्रों पर दर्ज मुकदमे तत्काल वापस लिए जाएं तथा छात्र उत्पीड़न के दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो। (4) शिक्षा के निजीकरण, विद्यालयों के बंद होने एवं बढ़ते ड्रॉपआउट को रोकने के लिए नई शिक्षा नीति में आवश्यक संशोधन किए जाएं, (5) देश में ’समान शिक्षा व्यवस्था’ लागू की जाए तथा सभी विद्यार्थियों के लिए न्यायसंगत समान फीस नीति बनाई जाए। (6) उत्तर प्रदेश स्थित इलाहाबाद विश्वविद्यालय में स्नातक व स्नातकोत्तर की काटी गई लगभग 52 प्रतिशत सीटों को पुनः बहाल किया जाए, (7) केंद्र एवं राज्य सरकारों के सभी विभागों में वर्षों से रिक्त पड़े पदों पर तुरंत नियमित भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए, (8) वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता समाप्त की जाए, (9) छात्राओं के साथ होने वाले शोषण पर प्रभावी रोक लगाकर उनके अधिकारों व सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की जाए, (10) चुनाव प्रणाली में पारदर्शिता व विश्वसनीयता सुनिश्चित करने हेतु ईवीएम व्यवस्था की समीक्षा की जाए।
                       ज्ञापन प्रस्तुत करने के दौरान मोतीलाल सिंघानिया (राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय विद्यार्थी छात्रावास संघ, नई दिल्ली), राधेश्याम एरवाल (राष्ट्रीय महासचिव सोशल मीडिया भारतीय विद्यार्थी मोर्चा), रामेश्वर दसलानिया, सुरेश प्रजापत, रमेश कीर, ओम प्रकाश रेगर(आसोप ), चन्द्र प्रकाश लौहार, हीरालाल बेरवा, मेघराज (पेंटर), एडवोकेट भैरूलाल बैरवा,  सीताराम रेगर, श्यामलाल धोबी, लाला राम रेगर, मुकेश रेगर, ओम प्रकाश रेगर, माधुलाल खटीक, नंदलाल धोबी, रोहित मेहरा आदि उपस्थित थे।

नीट परीक्षा में धांधली की निष्पक्ष जांच, एआईआईएमएस की निगरानी में परीक्षा संचालन व शिक्षा सुधारों को लेकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन भीलवाड़ा - रमेश चंद्र डाड भारतीय विद्यार्थी मोर्चा के राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत प्रथम चरण के आंदोलन मे देश के समस्त जिला कलेक्टर कार्यालयों पर ज्ञापन घोषित किया गया, जिसके तहत आज ज्ञापन कार्यक्रम रखा गया, दूसरा और तीसरा चरण का कार्यक्रम में राष्ट्रीयस्तरीय आंदोलन होगा। भारतीय विद्यार्थी मोर्चा एवं भारत मुक्ति मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को जिला मुख्यालय भीलवाड़ा पर विद्यार्थियों, युवाओं एवं आम नागरिकों की ओर से महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम कलक्टर भीलवाड़ा को 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे भारतीय विद्यार्थी छात्रावास संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोतीलाल सिंघानिया ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि नीट एवं यूजी परीक्षा में सामने आई गंभीर अनियमितताओं एवं धांधली ने देश के करोड़ों विद्यार्थियों के भविष्य तथा संपूर्ण शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि केवल शिक्षा मंत्री के इस्तीफे से इस प्रकरण का समाधान नहीं हो सकता। इस पूरे मामले की निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं उच्चस्तरीय जांच कराकर वास्तविक दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। ज्ञापन में प्रमुखता से उठाई गई प्रमुख मांगें - (1) वर्तमान नीट परीक्षा प्रणाली की समीक्षा कर चिकित्सा प्रवेश परीक्षा का संचालन एआईआईएमएस की निगरानी में पारदर्शी एवं जवाबदेह तरीके से कराया जाए, (2) राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की कार्यप्रणाली की उच्चस्तरीय जांच की जाए तथा नीट, एसएससी (सीजीएल) सहित सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार होने वाले पेपर लीक पर सख्त रोक लगाई जाए, (3) जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण आंदोलन करने वाले छात्रों पर दर्ज मुकदमे तत्काल वापस लिए जाएं तथा छात्र उत्पीड़न के दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो। (4) शिक्षा के निजीकरण, विद्यालयों के बंद होने एवं बढ़ते ड्रॉपआउट को रोकने के लिए नई शिक्षा नीति में आवश्यक संशोधन किए जाएं, (5) देश में ’समान शिक्षा व्यवस्था’ लागू की जाए तथा सभी विद्यार्थियों के लिए न्यायसंगत समान फीस नीति बनाई जाए। (6) उत्तर प्रदेश स्थित इलाहाबाद विश्वविद्यालय में स्नातक व स्नातकोत्तर की काटी गई लगभग 52 प्रतिशत सीटों को पुनः बहाल किया जाए, (7) केंद्र एवं राज्य सरकारों के सभी विभागों में वर्षों से रिक्त पड़े पदों पर तुरंत नियमित भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए, (8) वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता समाप्त की जाए, (9) छात्राओं के साथ होने वाले शोषण पर प्रभावी रोक लगाकर उनके अधिकारों व सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की जाए, (10) चुनाव प्रणाली में पारदर्शिता व विश्वसनीयता सुनिश्चित करने हेतु ईवीएम व्यवस्था की समीक्षा की जाए। ज्ञापन प्रस्तुत करने के दौरान मोतीलाल सिंघानिया (राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय विद्यार्थी छात्रावास संघ, नई दिल्ली), राधेश्याम एरवाल (राष्ट्रीय महासचिव सोशल मीडिया भारतीय विद्यार्थी मोर्चा), रामेश्वर दसलानिया, सुरेश प्रजापत, रमेश कीर, ओम प्रकाश रेगर(आसोप ), चन्द्र प्रकाश लौहार, हीरालाल बेरवा, मेघराज (पेंटर), एडवोकेट भैरूलाल बैरवा, सीताराम रेगर, श्यामलाल धोबी, लाला राम रेगर, मुकेश रेगर, ओम प्रकाश रेगर, माधुलाल खटीक, नंदलाल धोबी, रोहित मेहरा आदि उपस्थित थे।

Bhilwara, Bhilwara | Jul 31, 2026

जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मोहनलाल सुखाड़िया की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल ,31 जुलाई2026                                        राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जननेता स्वर्गीय मोहनलाल सुखाड़िया जी की जयंती के अवसर पर आज जिला कांग्रेस कमेटी (देहात) भीलवाड़ा द्वारा गांधी भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में एक विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्व. सुखाड़िया जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा आधुनिक राजस्थान के निर्माण में उनके अभूतपूर्व योगदान को याद किया।
सभा के दौरान वक्ताओं ने स्व. सुखाड़िया जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने राजस्थान को एक प्रगतिशील और मजबूत राज्य बनाने के लिए जीवनपर्यंत कार्य किया। उनके द्वारा स्थापित विकास के मानदंड आज भी समाज और संगठन के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
इस अवसर पर मधु जाजू (पूर्व सभापति), महेश सोनी, आशीष राजस्थली, चांदमल डीडवानिया, रामनिवास चावला, सुरेश बंब, ओमप्रकाश तेली एडवोकेट, विनोद चावला, गुडविन मसीह, विनोद कुमार कसारा एडवोकेट, रमजान मो. सोरगर, रफीक बिसायती (खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष/शहर), डॉ० फरियाद मोहम्मद, शिवराज सुराणा, योगेश सोनी (पुर), श्यामलाल पाराशर, चन्द्रप्रकाश अग्रवाल, बद्रीलाल जाट पांसल, अनवर हुसैन मन्सूरी, पुरुषोत्तम दत्त शर्मा (A.V.V.N.L.), जाकिर खान अशरफी, राजु, धनराज जाट सहित समस्त वरिष्ठ कांग्रेसजन, जिले व ब्लॉक के पदाधिकारीगण, अग्रिम संगठनों, मंडल व वार्डों के अध्यक्षगण, प्रकोष्ठों/विभागों के पदाधिकारी, पार्षद व पार्षद प्रत्याशी तथा बड़ी संख्या में सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने स्व. सुखाड़िया जी के बताए मार्ग और आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मोहनलाल सुखाड़िया की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल ,31 जुलाई2026 राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जननेता स्वर्गीय मोहनलाल सुखाड़िया जी की जयंती के अवसर पर आज जिला कांग्रेस कमेटी (देहात) भीलवाड़ा द्वारा गांधी भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में एक विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्व. सुखाड़िया जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा आधुनिक राजस्थान के निर्माण में उनके अभूतपूर्व योगदान को याद किया। सभा के दौरान वक्ताओं ने स्व. सुखाड़िया जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने राजस्थान को एक प्रगतिशील और मजबूत राज्य बनाने के लिए जीवनपर्यंत कार्य किया। उनके द्वारा स्थापित विकास के मानदंड आज भी समाज और संगठन के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस अवसर पर मधु जाजू (पूर्व सभापति), महेश सोनी, आशीष राजस्थली, चांदमल डीडवानिया, रामनिवास चावला, सुरेश बंब, ओमप्रकाश तेली एडवोकेट, विनोद चावला, गुडविन मसीह, विनोद कुमार कसारा एडवोकेट, रमजान मो. सोरगर, रफीक बिसायती (खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष/शहर), डॉ० फरियाद मोहम्मद, शिवराज सुराणा, योगेश सोनी (पुर), श्यामलाल पाराशर, चन्द्रप्रकाश अग्रवाल, बद्रीलाल जाट पांसल, अनवर हुसैन मन्सूरी, पुरुषोत्तम दत्त शर्मा (A.V.V.N.L.), जाकिर खान अशरफी, राजु, धनराज जाट सहित समस्त वरिष्ठ कांग्रेसजन, जिले व ब्लॉक के पदाधिकारीगण, अग्रिम संगठनों, मंडल व वार्डों के अध्यक्षगण, प्रकोष्ठों/विभागों के पदाधिकारी, पार्षद व पार्षद प्रत्याशी तथा बड़ी संख्या में सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने स्व. सुखाड़िया जी के बताए मार्ग और आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Bhilwara, Bhilwara | Jul 31, 2026