हरिद्वार: बीजेपी ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर राहुल गांधी के खिलाफ किया प्रदर्शन, जलाया पुतला
भाजपा ओबीसी मोर्चा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार के चंद्राचार्य चौक पर आज राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया है। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी की जाति को लेकर अभद्र बयाऩबाजी करके ओबीसी समाज का अपमान किया है।