हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने पीएसी गेट के पास से एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, देसी शराब के 50 पव्वे किए बरामद
हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने आज पीएसी गेट के सामने से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम प्रेम सिंह है जिसके कब्जे से देसी शराब के 50 पव्वे भी बरामद किए हैं। आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया है।