हरिद्वार: रानीपुर पुलिस ने विष्णु लोक कॉलोनी और लेबर कॉलोनी से दो शराब तस्करों को किया गिरफ्तार, देसी शराब के 80 पव्वे किए बरामद
रानीपुर कोतवाली पुलिस ने आज विष्णु लोक कॉलोनी और लेबर कॉलोनी से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के कब्जे से देसी शराब के 80 पव्वे भी बरामद हुए हैं। आबकारी अधिनियम के तहत दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश कर दिया है।