बरेली: मिलावट पर शिकंजा, 404 कारोबारियों पर ₹1.43 करोड़ का जुर्माना, होली से पहले तेज हुई कार्रवाई
बरेली में एफएसडीए ने 31 जनवरी 2026 तक 673 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर 1050 नमूने जांच को भेजे। जांच में कई खाद्य पदार्थ अधोमानक मिले। 404 कारोबारियों पर 1.43 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया और 738 वाद दर्ज हुए। जनवरी में ही 61 कारोबारियों पर 30.75 लाख की कार्रवाई हुई। होली को देखते हुए डीडीपुरम समेत कई जगहों से पनीर, पिज्जा, खोया आदि के नमूने भरे गए।