बहराइच: ककरी मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने डीसीएम में मारी टक्कर, डीसीएम चालक की हुई मौत
प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज तहसील अंतर्गत मरूवन गांव निवासी संतोष यादव डीसीएम चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। वह दिल्ली से माल लादकर बहराइच की तरफ आ रहे थे। इस दौरान नानपारा-लखीमपुर हाईवे के ककरी मोड़ बाईपास पर अज्ञात वाहन ने डीसीएम में टक्कर मार दी। हादसे मेंं संतोष की मौत हो गई। पुलिस जाच में जुट गई है।