बहराइच: देवरायपुर में गेहूँ के खेत में मिले लापता बालक के शव के मामले में कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश: एएसपी ग्रामीण
बहराइच जिले के देवरायपुर गांव निवासी एक बालक लापता था। उसका शव गेहूं के खेत मे मिला। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके की जांच की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही एएसपी ग्रामीण ने बताया कि देवरायपुर में एक गेहूँ के खेत में मिले बालक के शव के मामले में कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।