युवाओं को शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेनी चाहिए: श्रुति चौधरी
- कॉमनवेल्थ और एशियाई खेलों में भिवानी की महिला खिलाडय़िों ने करवाया अपनी ताकत का एहसास: श्रुति चौधरी
-महिला बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने कैरू में किया शहीद राजेश कुमार की प्रतिमा का अनावरण
-कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने कैरू के राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित वार्षिक खेल प्रतियोगिता में की मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत
तोशाम/कैरू, 16 अक्टूबर। प्रदेश की महिला एवं बाल विकास तथा सिंचाई जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने शुक्रवार को गांव कैरू में तोशाम रोड पर राजकीय कन्या महाविद्यालय के सामने शहीद राजेश कुमार की प्रतिमा का अनावरण किया और अमर शहीद राजेश कुमार को नमन किया। वहीं दूसरी ओर उन्होंने महिला राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित खेल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और खिलाडय़िों का हौसला अफजाई किया।
कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने शहीद राजेश कुमार की प्रतिमा का अनावरण करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने ही शहीदों को सम्मान देने का काम किया है। इसके साथ ही सरकार शहीद के परिवारों का पूरा ख्याल रख रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा वीर जवानों की भूमि है। सेना में हर दसवां सैनिक हरियाणा से है। देश की सीमाओं की रक्षा करने में हरियाणा के जवान सबसे आगे होते हैं। यहां के वीरों ने अपनी जान पर खेल कर तिरंगे का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि अमर शहीदों की बदौलत ही आज हम सुरक्षित हैं। हमें अमर शहीदों के बलिदान को कभी भूलना नहीं चाहिए। उन्होंने विशेष कर युवाओं से शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
केबिनेट मंत्री ने कहा कि देश की सुरक्षा में हरियाणा प्रदेश, जिला भिवानी और जिला के कैरू क्षेत्र में देश की रक्षा करने वाले जाबाज सैनिको का अलग ही स्थान है। उन्होंने कहा कि शहीद राजेश कुमार नेचीन बॉर्डर के मात्र 500 मीटर की दूरी पर देश की सेवा पर अपनी जान कुर्बान की है। जहां वें अपनी सेवाएं दे रहे थे वहां पर का तापमान -40 डिग्री तक जाता है। श्रुति चौधरी ने कहा कि उनके नाना ब्रिगेडियर आत्मा सिंह हमें देश सेवा के दौरान की अपनी प्रेरणादायक कहानी सुनाया करते थे। उन्होंने कहा कि सेना के जवानों को देश की रक्षा के लिए किन-किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, हमें पता है। ये आज की युवा पीढ़ी के लिए जानना बहुत जरूरी है।
इस दौरान आईटीबीपी के कमांडेंट प्रताप कप्तान सिंह ने कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी को राजेश कुमार की बहादुरी की बातें बताई। कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने शहीद राजेश के पिता ताराचंद और माता दुर्गा देवी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने इस दौरान लोगों की समस्याएं भी सुनकर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। कार्यक्रम में राजेश कुमार का पूरा परिवार मौजूद रहा।
बॉक्स
- कॉमनवेल्थ और एशियाई खेलों में भिवानी के खिलाडय़िों ने किया देश का नाम रोशन: श्रुति चौधरी
राजकीय कन्या महाविद्यालय कैरु में वार्षिक खेल प्रतियोगिता में कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि खेलों में हमेशा भिवानी के खिलाडिय़ों का विश्व में डंका बजा है। कॉमनवेल्थ और एशियाई खेलों में जिले के खिलाडिय़ो ने देश का नाम विश्व में रोशन किया है। यहां की महिला खिलाडिय़ों ने दुनिया को अपनी ताकत का एहसास करवाया है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथखेल प्रतियोगिताओं में भाग लेना जरूरी है। खेल विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर दीपिका ने श्रुति चौधरी का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महाविद्यालय छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। छात्राओं ने मार्च-पास्ट प्रस्तुत करते हुए अनुशासन, एकता और खेल भावना का परिचय दिया तथा मुख्य अतिथि को सलामी दी। इस दौरान खिलाडय़िों ने खेल भावना, अनुशासन और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा की शपथ ली।
इस दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें महाविद्यालय की छात्राओं पूरा दम खम लगाया। शॉट -पुट में कक्षा बी.ए .तृतीय वर्ष की छात्रा प्रिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तो एम.एस.सी प्रथम वर्ष की छात्रा मीनाक्षी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद प्रतियोगिता में बी.ए. द्वितीय वर्ष की करूणा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं बीए प्रथम वर्ष की छात्रा करुणा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इनमें प्रोफेसर जया, डॉ. सोनू रानी, शालू रानी ने जज की भूमिका निभाई। एथलीट मीट के दौरान हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं को संपन्न कराने में खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रभारी प्रोफेसर सोनम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। श्रुति चौधरी ने विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।
इस अवसर पर चेयरमैन चौधरी शीशराम गोलागढ़, कृष्णा लेघां, राजा सरपंच, प्रदीप गोलागढ़, सत्यनारायण शर्मा, जयपाल, सतीश वर्मा कैरू मंडल अध्यक्ष, रमेश लालावास बीएलए वन, अरुण मंडल महामंत्री, अनिल मंडल उपाध्यक्ष, चंद्रपाल सरपंच, रोशन सरपंच, सरपंच प्रतिनिधि सुभाष रंगा, जितेंद्र सरपंच, अनिल शर्मा, आईटीबीटी के कप्तान सुरेंद्र सिंह, सूबेदार सुनील सिंह, कैप्टन रणधीर सिंह, कैप्टन चित्रसेन, कैप्टन एसके शर्मा, हवलदार कल्याण सिंह,विनीत सिंह, सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता दिनेश कुमार, कार्यकारी अभियंता अनुराग जिंदल, नवीन कुमार, सुरेंद्र सिंह, महिला एवं बाल विकास विभाग की पीओआईसीडीएस राणा, सीडीपीओ किरण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी,मनोज कुमार,डॉ संदीप , डॉक्टर संजय कुमार,सुमित, विजय, राजकुमार, जया, सोनू, शालू, जयदीप आदि प्रोफेसर व पूजा, मोहित, मनदीप, सतवीर, सुरेंद्र, आदि अन्य महाविद्यालय के कर्मचारी उपस्थित थे।
***********************