हुज़ूर: अवलिया ईटखेड़ी में अस्पताल के समीप स्थित इलेक्ट्रॉनिक दुकान व गोदाम में लगी आग, लाखों रुपए का हुआ नुकसान
Huzur, Bhopal | Jan 11, 2025 भोपाल के अवलिया ईटखेड़ी में शुक्रवार रात डेढ़ बजे एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और गोदाम में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कई एयर कंडिशनर, फ्रीज, पंखें, कूलर,वॉशिंग मशीन, वाटर हीटर समेत बिजली से जुड़े उपकरण जल गए। जिससे लाखों रुपए का नुकसान हो गया।