भरगामा: घनगड़ा गांव में अज्ञात बीमारी से तीन मवेशियों की हुई मौत, पशुपालक परेशान
भरगामा प्रखंड क्षेत्र के सिमरबनी पंचायत के धनगड़ा गांव में एक हीं पशुपालक की तीन मवेशियों की अज्ञात बीमारियों से मौत हो गई। जिसके कारण पशुपालक परेशान हैं। पशुपालक पूनम यादव ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब पांच बजे अचानक एक भैंस मर गया। उसके बाद शाम में भैंस का बच्चा मर गया। उसके बाद मंगलवार के सुबह को एक और भैंस का बच्चा मर गया।