हुज़ूर: भोपाल: नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का लगाया बड़ा आरोप
Huzur, Bhopal | Aug 19, 2025 लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवालों के बाद मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि 2023 विधानसभा चुनाव में करीब 16 लाख वोटों का हेरफेर किया गया। सिंघार ने दावा किया कि भाजपा ने फर्जी जनादेश के जरिए सरकार बनाई और चुनाव आयोग ने इसमें अहम भूमिका निभाई|