हरदोई: कांग्रेस नेताओं ने स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति को लेकर CMS को ज्ञापन सौंपा, मांगें न पूरी होने पर आंदोलन की चेतावनी
Hardoi, Hardoi | Oct 3, 2025 कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव व पंचायत चुनाव प्रभारी प्रेम प्रकाश वर्मा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति को लेकर हरदोई मेडिकल कॉलेज पहुंचकर सीएमएस को ज्ञापन सौंपा।कांग्रेस जिला महासचिव प्रेमप्रकाश वर्मा ने जानकारी देते बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जनपद में पूरी तरीके से सुविधाएं नहीं मिल पा रही है।