बागपत: बागपत में वंदना चौक पर ई-रिक्शा में पत्थर फेंककर तोड़फोड़, पीड़ित ने कोतवाली में दी तहरीर
Baghpat, Bagpat | Oct 14, 2025 बागपत कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय वंदना चौक स्थित शांति पैलेस के समीप सोमवार की देर शाम एक युवक द्वारा खड़ी ई-रिक्शा में पत्थर मारकर तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक ने बताया कि वह अपनी ई-रिक्शा शांति पैलेस के पास खड़ी कर पास की दुकान पर गया था। इसी दौरान एक अज्ञात युवक वहां आया और बिना किसी कारण के गाली-गलौज करते हुए