संविधान दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत (माय भारत), धमतरी के तत्वावधान में बीसीएस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, धमतरी के सेमिनार हॉल में विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान अतिथियों ने अपने प्रेरणादायी विचारों के माध्यम से युवाओं को संविधान के महत्व, संवैधानिक मूल्यों, मौलिक कर्तव्यों और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक किया। साथ ही संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन एवं विकसित भारत 2047 के संकल्प पर संवाद किया गया।
#MYBharat #ViksitBharat2047 #SamvidhanDiwas #Dhamtari #YuvaSanvad
CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh Mera Yuva Bharat - MY Bharat