बांसगांव: कौड़ीराम इलाके के सर्वोदय इंटर कॉलेज के फील्ड में खड़ी छात्रा की साइकिल हुई चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
गोरखपुर जनपद में कौड़ीराम इलाके के सर्वोदय इंटर कॉलेज के फील्ड में खड़ी छात्रा की साइकिल चोरी हो गई। घटना रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे की आसपास की है। बताया जा रहा है कि छात्र रविवार को दिन में लाइब्रेरी में क्लास करने के लिए आई हुई थी। छात्रा लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रही थी, जब वापस लौटी तो उसकी साइकिल गायब था। जानकारी होते ही संचालक ने सीसीटीवी कैमरा खंगाला।