बांसगांव: हाटा बाजार में परिक्षावन करा रही महिला को पिकअप ने मारी ठोकर, अस्पताल ले जाते समय महिला की हुई मौत, चालक पर दर्ज हुआ केस
देवरिया जिले के भलूवनी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले लगड़ा बाजार के रहने वाले लाल बाबू वर्मा ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ गोरखपुर के हाटा बाजार में आए हुए थे। लाल बाबू वर्मा ने शनिवार की शाम को 5 बजे बताया कि शुक्रवार की शाम को करीब 7:30 हाटा बाजार चौराहे पर परछावन का कार्यक्रम चल रहा था तभी बड़हलगंज की तरफ से आ रही पिकअप ने ठोकर मार दिया था।