पाटन: थापक वार्ड में गौ माता की महा आरती का क्रम लगातार जारी, लगभग 4 साल से चला रहा आयोजन
थापक वार्ड में शनिवार रात लगभग 8:30 बजे गौ माता की महा आरती की गई। पाटन की गृहस्थ संत और गौ माता महारथी महायज्ञ के संस्थापक विवेक साहू उर्फ दाऊ सरकार के द्वारा लगातार यह अभियान चलाया जा रहा है लोगों में गौ सेवा के प्रति जागरूकता का काम करते हैं। गौ माता राष्ट्र माता बने और भारतीय मुद्रा में उन्हें स्थान मिले और गौ माता मुक्ति धाम बने यही उनका अभियान है।