रायबरेली: कलेक्ट्रेट परिसर से फर्जी वकील बनकर एसडीएम कोर्ट में घुसे एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा
कलेक्ट्रेट परिसर में,फर्जी वकील बनकर,कोर्ट में घुसे,अभियुक्त को पुलिस ने,गिरफ्तार करके,शनिवार को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया,मामले पर शहर कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि,अभियुक्त लखनऊ जनपद का रहने वाला है।जिसका नाम रज्जाक अहमद पुत्र स्वर्गीय आफाक अहमद है।जिसके पास से फर्जी आईडी कार्ड,दो मोर सहित अन्य चीज बरामद हुई हैं।अभियुक्त पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।