कटोरिया: आनंदपुर थाना: महिला और बच्चों की हत्या का मामला सुलझा, महिला व तीन बच्चे बरामद
Katoria, Banka | May 17, 2026 आनंदपुर थाना में दर्ज एक महिला एवं उसके तीन बच्चों की कथित हत्या मामले का पुलिस टीम द्वारा उद्भेदन कर लिया गया। साथ ही महिला एवं उसके तीनों बच्चों को देवघर से सकुशल बरामद कर लिया गया। मामले को लेकर रविवार शाम करीब 5 बजे बेलहर एसडीपीओ द्वारा कटोरिया कैंप कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस किया गया।