हरनौत: स्वच्छता अभियान के तहत नगर पंचायत में श्रमदान कार्यक्रम, वार्ड चार में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल
स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत हरनौत नगर पंचायत में गुरुवार की दोपहर लगभग 1 बजे को “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” थीम पर श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी प्राची प्रसाद, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि धीरज कुमार उर्फ पल्लू सिंह, उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि सुरेश सिंह, स्वच्छता प्रबंधक बंटी कुमार समेत पार्षद, जनप्