बरेली: ग्राम करमवाड़ा में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बच्चा घायल, पुलिस ने मामला दर्ज किया
रायसेन जिले के बरेली थाना क्षेत्र के ग्राम करमवाड़ा में तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही मोटरसाइकिल की टक्कर से एक बच्चा घायल हो गया। घटना शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है, जब बच्चा अपने घर के फाटक के पास खड़ा था। तभी तेज गति से आई बाइक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गिरकर घायल हो गया। हादसे में बच्चे के सिर और पैर में चोटें आई हैं।