हरदा: हरदा में 15 करोड़ की लागत से बनेगा स्टेडियम, प्रभारी मंत्री सारंग ने पदक विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
Harda, Harda | Aug 7, 2026 मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को हरदा के इंडोर स्टेडियम में पदक विजेता खिलाड़ियों से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग शामिल हुए। आज 7 अगस्त 4 बजे मंत्री सारंग ने कहा कि खेल से शरीर के साथ-साथ मस्तिष्क का भी विकास होता है और सकारात्मक सोच बढ़ती है।