अनूपगढ़: अनूपगढ़ के गांव पतरोडा के पास कार अनियंत्रित होकर पलटने से कार सवार व्यक्ति की हुई मौत
अनूपगढ़ के गांव पतरोडा के पास आज आवारा कुत्ते को बचाते समय कारअ नियंत्रित होकर नहर की पुलिया से टकरा गई और वह पलट गई। इस मामले में हेड कांस्टेबल पदम सिंह ने बुधवार शाम 6 बजे बताया कि हादसे में कार सवार नवलप्रीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई व वही कार चालक मनजोत सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे अनूपगढ़ के सरकारी अस्पताल से हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।