महिषी: सहरसा में 70 साल पुरानी पुल की मांग पर भड़के ग्रामीण, किया विरोध प्रदर्शन
बिहार के सहरसा जिले में 70 साल से पिपरा नदी पर पक्के पुल के इंतजार में बैठे ग्रामीणों ने आवागमन की दिक्कतों को लेकर भारी नाराजगी जताई। महिषी प्रखंड के लक्ष्मीपुर धोरे सफेदा गाछी वार्ड-05 के लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन कर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ आवाज उठाई।