मटिहानी: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मटिहानी क्षेत्र में आचार संहिता का पालन करना आवश्यक, अन्यथा होगी कार्रवाई
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मटिहानी क्षेत्र में आचार संहिता का पालन लोगों को करना आवश्यक होगा. अन्यथा प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जाएगी. इस बात की जानकारी मटिहानी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने दी. उन्होंने बताया कि 13 मई को बेगूसराय में लोकसभा का चुनाव होना है. इसको लेकर आचार संहिता लागू कर दी गई है. सभी लोगों को आचार संहिता का पालन करना आवश्यक है.