समस्तीपुर: भादोघाट गांव में हत्या मामले का केस समझौता करने के विवाद को लेकर मां बेटा के साथ मारपीट
वारिसनगर थाना क्षेत्र के भादोघाट के रहने वाले दीपक कुमार राय ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर उनके पिताजी की हत्या कर दी गई थी। इस मामले को लेकर उनके चचेरे भाई से एक केस चल रहा है। केस समझौता करने के विवाद को लेकर दीपक कुमार राय एवं उनकी मां श्यामा देवी को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया है। दोनों लोग इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे हैं।