समस्तीपुर: समस्तीपुर एवं बेगूसराय के रहने वाले दो लोगों ने हत्या एवं अन्य मामले को लेकर जिला न्यायालय में किया आत्मसमर्पण
समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना इलाके के रहने वाले एक युवक ने हत्या मामले को लेकर जिला न्यायालय में आत्म समर्पण किया है। वहीं दूसरी ओर बेगूसराय जिले के रहने वाले एक व्यक्ति अपनी पत्नी को गुजारा भत्ता नहीं दिया इस मामले को लेकर न्यायालय में आत्म समर्पण किया है। न्यायाधीश के आदेश के बाद दोनों लोगों को जेल भेज दिया गया है।