समस्तीपुर: महमदपुर सकरा गांव में आपसी विवाद को लेकर एक महिला के साथ हुई मारपीट
विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महमदपुर सकरा गांव की रहने वाली शोभा कुमारी ने बताई उनकी गोतनी दरवाजे से भैंस खोलकर बथान में बांधने जा रही थी। उसी दौरान गोतिया के एक लड़का ने उन्हें मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी हालत में मिन्तर देवी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारपीट की घटना को लेकर थाने में आवेदन देने की बात बताई गई है।