समस्तीपुर: मुफस्सिल थाने में जमीनी मामले को लेकर जनता दरबार का हुआ आयोजन, चार मामलों में से एक का हुआ निष्पादन
मुफस्सिल थाने में शनिवार को जमीनी मामले को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में बैठे राजस्व पदाधिकारी ने बताया कि एक पुराने एवं तीन नए मामले की सुनवाई की गई।जिसमें एक मामले का निष्पादन कराया गया है। उन्होंने बताया कि छोटे-मोटे विवाद को जनता दरबार में निपटारा करने का प्रयास किया जाता है।