मुफस्सिल थाने की पुलिस ने चकनूर गांव के रहने वाले साबिक को लड़ाई झगड़ा के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि युवक को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक के खिलाफ कागजी कार्रवाई पूरा किए जाने के बाद कार्रवाई को लेकर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।